शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में जोरदार उछाल

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में आज 5.5% से अधिक की मजबूती आयी है।

खबर है कि शीर्ष अदालत ने दूरसंचार कंपनी को रिलायंस जियो को अपनी वायरलेस और टावर संपत्ति बेचने की इजाजत दे दी है। इस खबर का रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है।
उच्चतम न्यायालय ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और एरिक्सन एबी की भारतीय इकाई के बीच समझौते को हरी झंडी दिखा दी है, जिससे कंपनी के रिलायंस जियो को संपत्ति बेचने का रास्ता साफ हो गया।
बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर सपाट 14.84 रुपये पर खुला। पौने 11 बजे के करीब एक तीखी उछाल के साथ यह 17.06 रुपये के ऊपरी भाव तक उछला, मगर फिर इसके शेयरों में थोड़ी बिकवाली भी देखी गयी। करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 0.84 रुपये या 5.66% की बढ़त के साथ 15.68 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख