शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) को 1,119 करोड़ रुपये का घाटा

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,119 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसके मुकाबले बैंक पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 412.20 करोड़ रुपये के घाटे में रहा था। बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 692.80 करोड़ रुपये के 24% की बढ़ोतरी के साथ 858.49 करोड़ रुपये रही, जबकि अन्य आमदनी 25.5% घट कर 464.95 करोड़ रुपये रह गयी।
साल दर साल आधार पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रोविजन और आकस्मिक व्यय 1,151.60 करोड़ रुपये से 41.8% बढ़ कर 1,632.88 करोड़ रुपये के रहे, जिसने इसके नतीजों पर काफी असर डाला। इसके अलावा बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात 12.48% से घट कर 12.2% रह गया, मगर सकल एनपीए अनुपात 18.59% के मुकाबले 21.18% पर पहुँच गया, जो ठीक पिछली तिमाही के दौरान 19.48% था। इसके अलावा बैंक ऑफ महाराष्ट्र का पूँजी पर्याप्तता अनुपात भी 11.08% के मुकाबले 10.14% रह गया।
उधर बीएसई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर 13.46 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 13.56 रुपये पर खुला। सकारात्मक स्थिति में कारोबार करने बाद करीब सवा 2 बजे एक तीखी गिरावट के साथ यह 12.51 रुपये तक गिरा। आखिर में बैंक का शेयर 0.27 रुपये या 2.01% की कमजोरी के साथ 13.19 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख