शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के मुनाफे में 9% गिरावट

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के मुनाफे में 9% की गिरावट आयी।

पिछले कारोबारी वर्ष की समान तिमाही में 767.52 करोड़ रुपये के मुकाबले अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा घट कर 697.40 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 2,745.14 करोड़ रुपये से 12.2% गिर कर 2,411.03 करोड़ रुपये रह गयी। मगर कुल व्यय में गिरावट से अदाणी पोर्ट्स का एबिटा 1.4% बढ़ कर 1,588.41 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 881 आधार अंक सुधर कर 65.9% पर पहुँच गया।
देश की सबसे बड़ी बहु-बंदरगाह संचालक की वार्षिक कार्गो मात्रा, क्रूड में 65% और कंटेनर में 16% की बढ़ोतरी से 9.5% बढ़ कर 48.07 मिलियन टन रही। अदाणी पोर्ट्स की पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्रों से आमदनी 13.1% घट कर 2,231.9 करोड़ रुपये रह गयी।
कमजोर नतीजों के कारण आज अदाणी पोर्ट्स के शेयर में भी गिरावट का रुख है। 397.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले यह 394.90 रुपये पर खुला है। लगातार गिरावट के बीच करीब साढ़े 10 बजे अदाणी पोर्ट्स का शेयर 18.40 रुपये या 4.63% की कमजोरी के साथ 379.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख