शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (Spicejet) को हुआ पहली तिमाही में घाटा

लगातार 13 तिमाहियों में मुनाफे के बाद चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में स्पाइसजेट (Spicejet) को 38.06 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में स्पाइसजेट को 175.23 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,856.1 करोड़ रुपये से 19.6% बढ़ कर 2,235.8 करोड़ रुपये रही। कंपनी का आमदनी में बढ़ोतरी इसकी क्षमता में 14% और यात्रियों की संख्या में 4% की वृद्धि से हुई है।
स्पाइसजेट का एबिटा 63.8% की गिरावट के साथ 83.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 864 आधार अंकों की भारी गिरावट के साथ 3.7% रह गया। अप्रैल-जून में स्पाइसजेट का घरेलू लोड फैक्टर 94.53% रहा।
गौरतलब है कि स्पाइसजेट की वित्तीय लागत 78% की बढ़त के साथ 30.2 करोड़ रुपये रही, जिसका असर कंपनी को मुनाफे पर पड़ा। हालाँकि इसकी अन्य आमदनी 108% की बढ़ोतरी के साथ 34.99 करोड़ रुपये रही।
उधर बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 89.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 90.10 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका निचला स्तर 86.00 रुपये और ऊपरी स्तर 90.65 रुपये रहा।अंत में यह 0.70 रुपये या 0.78% की कमजोरी के साथ 88.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख