शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने बंद की जामनगर संयंत्र में इकाई

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने अपने जामनगर (गुजरात) संयंत्र में स्थित पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी परिसर में एक इकाई बंद कर दी है।

कंपनी ने संचालन की मजबूती और प्रामाणिकता को आश्वस्त करने के लिए द्रव उत्प्रेरक क्रैकिंग इकाइयों (एफसीसीयू) में से एक को बंद किया है। रिलायंस ने कहा है कि यह इकाई 2 हफ्तों के लिए बंद रहेगी, जबकि शेष रिफाइनरी सामान्य रूप से चालू रहेगी।
इस खबर का रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 1,210.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 1,206.40 रुपये पर खुला है। 10.20 बजे के करीब रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 8.15 रुपये या 0.67% की कमजोरी के साथ 1,202.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख