शेयर मंथन में खोजें

नकारात्मक वैश्विक रुझानों से बाजार में कमजोर शुरुआत

वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों के कारण बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है।

बता दें कि आज इस कारोबारी सप्ताह का आखरी दिन भी है, क्योंकि अगले दो दिन महावीर जयंती और गुड फ्राइडे के कारण बाजार बंद रहेगा। आज रुपये ने डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की मजबूती के साथ शुरुआत की।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 33,174.39 के बंद भाव की तुलना में आज 33,098.09 पर खुला। 10 बजे के करीब यह 162.03 अंक या 0.49% की गिरावट के साथ 33,012.36 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,184.15 पर बंद होकर आज 10,143.60 पर खुला औऱ इस समय 51.45 अंक या 0.51% की गिरावट के साथ 10,132.70 पर है।
दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 0.40% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.60% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.62% और निफ्टी स्मॉल 100 0.75% की कमजोरी दिख रही है। इस समय निफ्टी के 50 में 14 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 7 शेयर हरे निशान में है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख