शेयर मंथन में खोजें

नकारात्मक वैश्विक रुझानों से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 183 अंक टूटा

नकारात्मक वैश्विक रुझानों से कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार गिरावट के साथ खुला है।

साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में आयी और अधिक कमजोरी से बाजार दबाव में है। आज रुपया 72.18 प्रति डॉलर के नये रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला है।
इस बीच बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 38,389.82 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 38,348.39 पर खुला। 9.37 बजे के करीब सेंसेक्स 183.69 अंक या 0.48% की गिरावट के साथ 38,206.13 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,589.10 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,570.25 पर खुल कर 38.30 अंक या 0.33% की गिरावट के साथ 11,550.80 पर चल रहा है।
दूसरी ओर आज प्रमुख बाजारों के मुकाबले छोटे-मॅंझोले बाजारों में सकारात्मक माहौल है। बीएसई मिडकैप में 0.07% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.09% की बढ़त है। जबकि निफ्टी मिड 100 और निफ्टी स्मॉल 100 दोनों में 0.09% की बढ़त है। इस समय निफ्टी के 50 में से 14 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 08 मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख