एयरलाइन्स शेयरों में तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में एयरलाइन्स शेयरों में तेजी का रुख है। बीएसई में सुबह 11.49 बजे किंगफिशर एयरलाइन्स में 3.24%, स्पाइसजेट में 2.9% और जेट एयरवेज में 1.6% की बढ़त है। इस समय बीएसई सेंसेक्स में 1.56% की कमजोरी दिख रही है। कम किराये वाले एयरलाइनों सहित विभिन्न घरेलू एयरलाइन्स ने अपने मूल किराये में बढ़ोतरी की है।
राजीव रंजन झा
अक्टूबर 2008 के बाद पहली बार कोई कंपनी भारत के आईपीओ बाजार की वैतरणी पार करने में सफल रही है। एडसर्व सॉफ्टसिस्टम्स ने अपने आईपीओ में आखिरकार 1.3 गुना आवेदन जुटा लिये हैं। कंपनी का इश्यू 5 से 9 फरवरी तक खुला था और इसमें बोली का दायरा 55-60 रुपये प्रति शेयर का था। इश्यू खुलने के शुरुआती दो-तीन दिनों तक इस बेहद छोटे आईपीओ पर निवेशकों का जरा भी ध्यान नहीं गया था। ऐसा लगता है कि आखिरी घंटे में कुछ निवेशकों की दिलचस्पी जगी और किसी तरह इस इश्यू को जरूरी आवेदन जुटाने में कामयाबी मिल गयी।