शेयर मंथन में खोजें

News

महंगाई दर में गिरावट कायम

महंगाई दर में गिरावट कायम है। 3 जनवरी 2009 को खत्म हुए हफ्ते में महंगाई दर घट कर 5.24% रह गयी है। गौरतलब है कि 27 दिसंबर 2008 को खत्म हुए हफ्ते में यह 5.91% थी।

सेंसेक्स 323 अंक लुढ़का, निफ्टी 99 अंक नीचे

भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 323 अंकों की कमजोरी के साथ 9,047 पर रहा। निफ्टी 99 अंकों की गिरावट के साथ 2,736 पर बंद हुआ। कमजोर वैश्विक संकतों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। महंगाई दर में आयी गिरावट की खबर का भी असर बाजार पर सकारात्मक नहीं दिखा। महँगाई दर 3 जनवरी 2009 को खत्म हुए हफ्ते में यह घट कर 5.24% रह गयी है। गिरावट कभी घटती, तो कभी बढ़ जाती थी। कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन बीएसई सेंसेक्स 3.45% की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

इंडसइंड बैंक को 45 करोड़ रुपये का लाभ

इंडसइंड बैंक का लाभ  अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 45.08 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 25.04 करोड़ रुपये था। इस वर्ष के तिमाही में बैंक को 760.55 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 566.13 करोड़ रुपये थी।

सांवरिया एग्रो ऑयल्स के लाभ में 78% की कमी

सांवरिया एग्रो ऑयल्स के लाभ में 78% की कमी आयी है। अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में कंपनी का लाभ घटकर 3.42 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 15.70 करोड़ रुपये था। इस वर्ष के तिमाही में कंपनी को 268.03 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 199.33 करोड़ रुपये थी।

बैंकिंग शेयरों में 6% की गिरावट

बैंकिंग क्षेत्र में आज  गिरावट का रुख दिख रहा है। बीएसई में दोपहर 1.58 बजे बैंकिंग सूचकांक में 6% की कमजोरी है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा गिरावट कोटेक महिंद्रा बैंक के शेयर भाव में है, जो 30.05 रुपये या 8.9% की कमजोरी के साथ 307.55 रुपये पर है।

मंदी के बावजूद योजनाओं पर काम जारी: महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ऑटो क्षेत्र में मंदी के बावजूद अपनी किसी भी योजना को रोक कर नहीं रखा है। कंपनी के कहा है कि महाराष्ट्र के चकन में 4,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ग्रीनफील्ड संयंत्र का काम भी जारी है।

Page 4188 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!