शेयर मंथन में खोजें

News

एसबीआई की जननिवेश योजना में मात्र 250 रुपये से कोई भी कर सकता है एसआईपी

कम आय वाले निवेशकों को म्यूचुअल फंड से जोड़ने के लिए एसबीआई म्यूचुअल फंड ने जननिवेश नाम से एसआईपी योजना लॉन्च की है। इस योजना में प्रतिमाह मात्र 250 रुपये का निवेश किया जा सकता है। बाजार नियामक सेबी ने 2022 में एक परामर्श पत्र में म्यूचुअल फंड कंपनियों को ये सुझाव दिया था। 

आईपीओ लाने की तैयारी कर रही फिनटेक कंपनी फोनपे, जल्द होगी सूचीबद्ध

दिग्गज फिनटेक कंपनी फोनपे जल्द ही अपने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। डिजिटल भुगतान सुविधा प्रदान करने वाली इस कंपनी का स्वामित्व वॉलमार्ट के पास है। दिसंबर 2022 में ही कंपनी ने अपना मुख्यालय सिंगापुर से भारत में स्थानांतरित किया है और इसी साल कंपनी के 10 साल भी पूरो हो रहे हैं। 

सीडीएसएल और एनएसडीएल के इस कदम से निवेशकों को एक ही जगह पर मिलेगी पोर्टफोलियाे की सभी जानकारी

निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बाजार नियामक सेबी ने एक और कदम उठाया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिडेट (एनएसडीएल) और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिडेट (सीडीएसएल) के साथ मिलकर एक एकीकृत निवेशक मंच (यूनिफाइड इन्वेस्टर प्लेटफॉर्म) लॉन्च किया है, जिससे निवेशकों को पोर्टफोलियो प्रबंधन में और सहूलियत मिलेगी। 

सेबी ने फंड मैनेजरों को दिया निर्देश, एनएफओ की रकम का तय समय करना होगा निवेश

म्यूचुअल फंड निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने नवीन कोष पेशकश (एनएफओ) के नियमों कुछ बदलाव की घोषणा की है, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे।

ऑटो, फार्मा समेत इन चीजों पर 25% शुल्क लगाने की तैयारी में ट्रंप, जानें भारत पर क्या होगा असर

दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद डॉनल्ड ट्रंप की सरकार ने कई प्रमुख फैसल लिये हैं। इन फैसलों से जहाँ सीधे तौर से अमेरिका को फायदा मिलेगा, वहीं दुनिया के कई और देश भी इनसे प्रभावित होंगे। अब उन्होंने ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर और दवाओं के आयात पर 25% शुल्क लगाने का ऐलान किया है। 

3 मॉडल के साथ भारत में दस्तक दे सकती है टेस्ला, दिल्ली-मुंबई में बनेंगे 5000 वर्ग फुट के ऑफिस

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला की कार चलाने का सपना देखने वालों की चाहत जल्द पूरी हो सकती है। टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में मॉडल 3, मॉडल एस और मॉडल वाई लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने मुंबई में बीकेसी और दिल्ली में एयरोसिटी को 5,000 वर्ग फुट का अपना शोरूम खोलने के लिए चुना है। 

More Articles ...

Page 51 of 4256

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख