शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

चौथी तिमाही में एसआरएफ का मुनाफा 7 फीसदी गिरा

एसआरएफ (SRF) ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में कंसोलिडेटेड आधार पर 7.13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। मुनाफा 606 करोड़ रुपये से घटकर 562 करोड़ रुपये रह गया है।

केनरा बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 90% बढ़ा

केनरा बैंक का चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर मुनाफे में 90% फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 1666 करोड़ रुपये से बढ़कर 3174 करोड़ रुपये हो गया है। ब्याज से शुद्ध आय में 23.01 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

चौथी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 17 फीसदी गिरा

 सरकारी कंपनी कोल इंडिया ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में कंसोलिडेटेड आधार पर 17 फीसदी की गिरावट देखी गई है। मुनाफे में गिरावट की वजह वेज बिल है। कंपनी का कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 6693 करोड़ रुपये से घटकर 5533 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। वहीं कंसो आय में 17 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आय 32709 करोड़ रुपये से बढ़कर 38152 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

चौथी तिमाही में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का मुनाफा 47.5 फीसदी बढ़ा

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 378 करोड़ रुपये से बढ़कर 558 करोड़ रुपये रहा है। मुनाफे के मोर्चे पर पैकेजिंग, पाम ऑयल की कीमत में सुधार से लागत कम हुई। कमोडिटी कीमतों में कमी से भी मुनाफे को सहारा मिला है।

चौथी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 137 फीसदी बढ़ा

गौतम अदाणी की मालिकाना हक वाली अदानी एंटरप्राइजेज ने चौथी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 137 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 304 करोड़ रुपये से बढ़कर 722 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की कंसो आय 24,865 करोड़ रुपये से बढ़कर 31,346 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

चौथी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 20% बढ़ा

भारत की दिग्गज हाउसिंग फाइनेंस कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस लिमिटेड यानी एचडीएफसी (HDFC) ने चौथी तिमाही में शानदार मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 3700 करोड़ रुपये से बढ़कर 4430 करोड़ रुपये हो गया है।

Page 137 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!