शेयर मंथन में खोजें

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयर में गिरावट जारी, तीन सत्रों में 16% फिसला

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सोमवार के कारोबार में वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का शेयर फिसल कर 6.07 रुपये पर चला गया।

हालाँकि बाद में निचले स्तरों पर खरीदारी उभरने की वजह से यह उछल कर 6.69 रुपये के ऊपरी स्तर तक जरूर गया, लेकिन ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं सका।
शुक्रवार को एक कार्यक्रम में पूछे गये सवाल के जवाब में कंपनी के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) ने कहा कि कंपनी की ओर से माँगी गयी राहत यदि सरकार ने उपलब्ध नहीं करायी, तो उन्हें कंपनी का कामकाज बंद करना पड़ेगा।
आज के कारोबार के आखिर में वोडाफोन आइडिया का शेयर 6.21% की गिरावट के साथ 6.49 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह पिछले तीन कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 16.15% फिसल चुका है। बुधवार को बीएसई का शेयर 7.74 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख