शेयर मंथन में खोजें

आखिरी घंटे की खरीदारी की बदौलत मजबूती के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे।

बीएसई सेंसेक्स मंगलवार के बंद स्तर 40,239.88 अंकों के मुकाबले आज सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 40,285.20 पर खुला। दोपहर बाद बाजार में गिरावट बढ़ी और यह नीचे की ओर 40,135.37 तक फिसल गया। लेकिन आखिरी घंटे में निचले स्तरों पर खरीदारी उभरने की बदौलत सेंसेक्स आखिरकार 172.69 अंकों या 0.43% की तेजी के साथ 40,412.57 पर बंद हुआ। दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी मंगलवार के 11,856.80 के बंद स्तर की तुलना में हल्की मजबूती के साथ 11,867.35 पर खुला। आज के कारोबार में यह नीचे की ओर 11,832.30 तक गया, जबकि ऊपर की ओर इसने 11,923.20 का स्तर छुआ। आज के कारोबार के अंत में निफ्टी 53.35 अंकों या 0.45% की बढ़त के साथ 11,910.15 पर बंद हुआ।
बाजार के विभिन्न क्षेत्रों पर नजर डालें तो आज के कारोबार में तेल-गैस, बिजली और रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में मजबूती देखी गयी। दूसरी ओर कैपिटल गुड्स और दूरसंचार क्षेत्र के शेयरों में कमजोरी रही। आज के कारोबार में निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 32 शेयरों में तेजी और 18 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी ओर सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 21 शेयरों में मजबूती और 10 शेयरों में कमजोरी रही।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से एनटीपीसी (NTPC) में 2.77%, ओएनजीसी (ONGC) में 2.28% और टेक महिन्द्रा (Tech Mahindra) में 1.72% की तेजी दर्ज की गयी। दूसरी ओर यस बैंक (Yes Bank) में 15.33% और वीईडीएल (VEDL) में 1.63% की गिरावट रही।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 970 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,510 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 192 शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले बिना किसी बदलाव के बंद हुए।
भारतीय शेयर बाजार के छोटे-मँझोले सूचकांकों की बात करें तो आज के कारोबार में इनमें मजबूती दर्ज की गयी। आज बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.52% की तेजी रही। दूसरी ओर बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) 0.01% की मामूली बढ़त के साथ सपाट रहा। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख