शेयर मंथन में खोजें

आज भी बढ़त के साथ कारोबार शुरू कर सकते हैं Sensex-Nift, हरे निशान में गिफ्ट निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (10 जुलाई) को तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 19.50 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.08% के अंतर के साथ 24,484.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले मंगलवार (09 जुलाई) को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले और दोनों सूचकांक में मजबूती देखने को मिली। कारोबारी सत्र के दौरान बाजार समर्थन क्षेत्र से ऊपर निकलने में कामयाब रहे और नये उच्च स्तर पर पहुँचे। सत्र समाप्ति से कुछ समय पहले बाजार नये शिखर को छूकर लौटे और थोड़ा नीचे आकर हरे निशान में बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 112.65 अंकों की उछाल आयी और ये 24,433.20 के स्तर पर पहुँच गया, ये 0.46% की तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 391.26 अंकों की बढ़त के साथ 80,351.64 के स्तर पर पहुँच गया, ये भी 0.49% जोड़ कर बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज भी मिलाजुला रुख के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 55.36 अंकों की उछाल है और ये 0.13% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में भी 169.36 अंकों की तेजी है और ये 0.97% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 4.60 अंकों की सुस्ती है और ये 0.16% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 1.47 अंकों का नुकसान है और ये 0.05% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार मंगलवार (09 जुलाई) को लाल निशान में बंद हुए। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 53.68 अंकों की सुस्ती आयी और यह 0.66% की नरमी के साथ 8,139.81 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 118.79 अंकों का नुकसान देखने को मिला और ये 7,508.66 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 235.86 अंकों की गिरावट के साथ 18,236.19 के स्तर पर आ गया और 1.29% टूट कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में मंगलवार (09 जुलाई) को मिलाजुला रुख के साथ कारोबार देखने को मिला था। डॉव जोंस में जहाँ 52.82 अंकों की सुस्ती आयी और यह 0.13% के नुकसान के साथ 39,291.97 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.15% या 26.82 अंकों की उछाल देखने को मिली और यह 18,430.56 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 4.13 अंक या 0.07% जोड़ कर 5,576.98 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख