शेयर मंथन में खोजें

केंद्रीय बैंकों के फैसले पर रहेगी बाजार की नजर, अस्थिरता जारी रहने के संकेत : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (29 जुलाई) को भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सर्वोच्च शिखर के करीब सकारात्मक नजरिये के साथ खुले थे। निफ्टी में 24999.75 के स्तर पर नया शिखर बनने के बाद मुनाफावसूली आयी और ये 24836 के स्तर पर सकारात्मक झुकाव के साथ सपाट बंद हुआ। 

व्यापक बाजार का प्रदर्शन बेहतर रहा और इसमें 1% की बढ़त रही। पीएसयू बैंकों, रियल्टी और ऑयल ऐंड गैस क्षेत्र में खरीदारी के साथ ही ज्यादा क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशा में बंद हुए। बैंकिंग क्षेत्र में मोमेंटम था, क्योंकि आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बंधन बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किये। 

निफ्टी 25000 के स्तर से जरा सा ही दूर था। सूचकांक एक बार जब इस मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लेगा, तो ये और भी प्रोत्साहित होगा। इस हफ्ते बाजार की नजर वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों की योजना बैठक पर रहेगी, क्योंकि अमेरिका के फेडरल रिजर्व, बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान अपने निर्णयों की घोषणा करेंगे। 

इसलिए बैंक समेत ब्याज दरों के प्रति संवेदनशी क्षेत्रों पर फोकस रहेगा। कुल मिलाकर हमारा मानना है कि बाजार में धीरे-धीरे ऊपर की चाल बनी रहेगी, हालाँकि अहम घटनाओं से पहले उतार-चढ़ाव से इनकार नहीं किया जा सकता है।   

(शेयर मंथन, 29 जुलाई 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख