शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड (Power Grid) स्थापित कर रही है 5 मेगावाट की छत सौर परियोजनाएँ

खबरों के अनुसार पावर ग्रिड (Power Grid) देश भर में अपने 50 से अधिक परिसरों में अधिकतम 5 मेगावाट की छत सौर परियोजनाएँ स्थापित कर रही है।

वर्तमान में कंपनी के विभिन्न परिसरों में अधिकतम 500 किलोवाट से अधिक सौर पीवी सिस्टम चालू हैं। इसके अलावा पावर ग्रिड स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुग्राम के सेक्टर 43 और 46 में अधिकतम 140 किलोवाट परियोजना शुरू कर सकती है। इन परियोजनाओं से वार्षिक 70-80 लाख इकाई बिजली की माँग पूरी की जा सकती है।
उधर बीएसई में पावर ग्रिड का शेयर 188.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 190.00 रुपये पर खुला। पावर ग्रिड का शेयर अभी तक 190.80 रुपये और 188.55 रुपये के दायरे में रहा है। करीब 11.20 बजे यह 1.65 रुपये या 0.88% की मजबूती के साथ 189.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख