शेयर मंथन में खोजें

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने आज 52 हफ्तों का शिखर छू लिया।

हालाँकि इसके बाद शेयर में बिकवाली देखी गयी। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 539.01 करोड़ रुपये की तीसरी प्रतिभूतिकरण लेन-देन पूरी कर ली है। वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी द्वारा की गयी तीन प्रतिभूतिकरण लेन-देनों का मूल्य 1,904.83 करोड़ रुपये है।
उधर बीएसई में भारत फाइनेंशियल का शेयर 1,224.35 रुपये के मुकाबले सीधे 52 हफ्तों के शिखर (1,248.65 रुपये) पर खुला। शुरू में थोड़ी गिरावट के बाद इसमें दोबारा बढ़त आनी शुरू हुई, मगर यह ऊपरी स्तर तक नहीं पहुँच सका है। करीब 11.35 बजे यह 0.60 रुपये या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 1,224.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख