शेयर मंथन में खोजें

ठेका मिलने से उछला राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) का शेयर

प्रमुख आभूषण निर्माता कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को 892 करोड़ रुपये का नया निर्यात ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह ठेका मध्य-पूर्व में सोने और हीरे के आभूषणों की आपूर्ति के लिए मिला है। राजेश एक्सपोर्ट्स को यह आपूर्ति ठेका सितंबर 2018 तक पूरा करना है।
दूसरी ओर बीएसई में राजेश एक्सपोर्ट्स का शेयर 573.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 589.00 रुपये पर खुला। लाल रेखा के आस-पास कारोबार करने के बाद करीब 1.30 बजे एक तीखी उछाल के साथ यह शेयर 604.25 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2.35 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 26.95 रुपये या 4.70% की वृद्धि के साथ 599.80 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख