शेयर मंथन में खोजें

नेस्ले इंडिया (Nestle India) के मुनाफे में 49.5% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में खाद्य और पेय उत्पाद कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) के मुनाफे में 49.5% की बढ़ोतरी हुई है।

साथ ही कंपनी की शुद्ध आमदनी में भी 12.3% की बढ़त दर्ज की गयी। नेस्ले ने 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 263.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 395 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि जानकारों ने 371.5 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था। बता दें कि कंपनी के एबिटा और अन्य आमदनी में बढ़ोतरी से इसके मुनाफे को सहारा मिला। इस तिमाही में कंपनी की बिक्री तथा परिचालन से प्राप्त शुद्ध आमदनी 2,698.4 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में यह 2,484.7 करोड़ रुपये थी। नेस्ले इंडिया की अन्य आमदनी 41.2 करोड़ रुपये से 46.1% अधिक 60.2 करोड़ रुपये हो गयी।
वहीं कंपनी का एबिटा 40.6% की बढ़ोतरी के साथ 649.2 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 484 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 24.1% रहा। नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री में 8% और कुल बिक्री में 8.5% की बढ़ोतरी हुई है।
दूसरी ओर बीएसई में 10,755.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में नेस्ले का शेयर आज हरे निशान में 10,797.00 रुपये पर खुला। नतीजों की घोषणा से नेस्ले के शेयर में तीखी गिरावट दर्ज की गयी, जिससे यह 10,208.55 रुपये तक फिसला। 3.20 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 375.25 रुपये या 3.49% की गिरावट के साथ 10,379.95 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख