शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए होगी एम्फैसिस (Mphasis) के निदेशक मंडल की बैठक

आईटी सेवा प्रदाता एम्फैसिस (Mphasis) के निदेशक मंडल की बैठक 07 अगस्त को होने जा रही है।

कंपनी का निदेशक समूह बैठक में इक्विटी शेयरों की वापस खरीद (Buyback) के प्रस्ताव पर विचार करेगा। बता दें कि जून 2018 को एम्फैसिस में पीई फर्म ब्लैकरॉक की इकाई मार्बल II की 52.37%, म्यूचुअल फंडों की 8.43% और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की 29.17% हिस्सेदारी है।
उधर बीएसई में एम्फैसिस का शेयर 1,175.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सुबह तेजी के साथ 1,214.95 रुपये पर खुला। शुरू में ही 1,225.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद इसमें थोड़ी गिरावट आयी और फिर यह अंत तक एक सीमित दायरे में रहा। आखिर में एम्फैसिस का शेयर 26.90 रुपये या 2.29% की मजबूती के साथ 1,202 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख