शेयर मंथन में खोजें

करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) ने बढ़ायी एमसीएलआर (MCLR)

करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) ने अपनी एमसीएलआर (MCLR) में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर दी है।

बैंक की एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) ओवर्नाइट और एक महीने के लिए 8.30% के मुकाबले 8.55%, तीन महीनों के लिए 8.65% की तुलना में 8.90%, 6 महीनों के लिए 9.10% के मुकाबले अब 9.35% और एक साल पर 9.30% के बजाय 9.55% होगी। हाल ही में आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 25 आधार अंकों की वृद्धि किये जाने के बाद बैंक ने एमसीएलआर बढ़ायी है।
दूसरी तरफ बीएसई में करुर वैश्य बैंक का शेयर 104.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 105.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 11 बजे के करीब यह 107.90 रुपये तक उछला। अंत में करुर वैश्य बैंक 0.25 रुपये या 0.24% की वृद्धि के साथ 104.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख