शेयर मंथन में खोजें

इकोवा में 26% हिस्सा खरीदेगी मैक्स हेल्थकेयर

मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट ने इकोवा (Eqova) हेल्थकेयर के अधिग्रहण के लिए करार किया है।

मैक्स हेल्थकेयर इकोवा में शुरुआत में 26% हिस्सा खरीदेगी जिसके लिए वह 47.18 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी। इकोवा ने मैक्स हेल्थकेयर के साथ 400 बिस्तर की क्षमता वाले नए अस्पताल के विकास और चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लंबी अवधि का एक्सक्लूसिव राइट्स हासिल किया है। आपको बता दें कि यह अस्पताल दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में 2.1 एकड़ में बनाया जाने वाला है।फिलहाल इस अस्पताल पर मालिकाना हक निरोगी चैरिटेबल एंड मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट का है।
यह अस्पताल नेशनल हाइवे -24 एक्सप्रेसवे के करीब है। साथ ही यहां से इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन मेट्रो लाइन 300 मीटर की दूरी पर है। इसके अलावा नया बनने वाला यह अस्पताल मौजूदा 402 बिस्तर की क्षमता वाला मैक्स सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल से 800 मीटर की दूरी पर है। वित्त वर्ष 2018-20 के दौरान अस्पताल की ऑक्यूपेंसी 81% से अधिक रही थी। फिलहाल 20 बिस्तर की क्षमता वाला अस्पताल वहां पर काम कर रहा है। शुरुआत में 26% हिस्सा की खरीद मैक्स हेल्थकेयर करेगी। कंपनी अतिरिक्त हिस्सा खरीद के लिए एस्क्रो मैकेनिज्म को अपनाएगी। बाद में कॉल-पुट विकल्प के आधार पर 34% अतिरिक्त हिस्सा खरीदेगी।
मैक्स हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉ अभय सोई ने कहा कि इस नए अस्पताल से पूर्वी दिल्ली के लोगों को बेहतर स्वास्थय सुविधाएं मिलेगी। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख