मेतास इन्फ्रा की ऊपरी सर्किट की तिकड़ी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लगातार तेईस कारोबारी सत्रों में निचला सर्किट छूने के बाद मेतास इन्फ्रा के शेयर ने आज लगातार तीसरे दिन ऊपरी सर्किट छू लिया है। बीएसई में आज शुक्रवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव 5% चढ़ कर 59.90 रुपये तक चला गया। खबर है कि हैदराबाद स्थित कुछ कंपनियाँ मेतास इन्फ्रा को हासिल करने की होड़ में आगे चल रही हैं।
Select a news topic from the list below, then select a news article to read.
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी स्पाइस कम्युनिकेशंस के शेयर भाव में उछाल दिख रही है। कल के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में 50% से अधिक की बढ़त आयी थी। आज के कारोबार में एक समय 92.80 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 12.44 बजे करीब 11% की उछाल के साथ 87.50 रुपये पर है।
अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इन्फ्रा ने इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद (बाय-बैक) की नयी योजना की घोषणा की है। कंपनी ने बाय-बैक के लिए 700 करोड़ रुपये निर्धारित किये हैं और बाय-बैक किये जाने वाले शेयरों के लिए 700 रुपये की अधिकतम कीमत तय की है।