शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 287 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 8650 के पार

वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के कारण कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 27,859.60 की तुलना में आज 60.35 अंक ऊपर 27,919.95 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.20 बजे सेंसेक्स 287.03 अंक (1.03%) की शानदार बढ़त के साथ 28,146.63 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 81.10 अंक (0.94%) की तेजी के साथ 8,673.25 पर है। इंडिया वीआईएक्स सूंचकांक 2.86% गिर कर 13.8050 पर चल रहा है।
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 1.01% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.66% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.79% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.48% की मजबूती है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा मोटर्स में 2.72%, ऐक्सिस बैंक में 2.62%, बजाज ऑटो में 1.87%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.84%, एलटी में 1.79% और टाटा स्टील में 1.75% की बढ़त है। दूसरी ओर गिरने वाले दिग्गज शेयरों में डॉ.रेड्डीज में 0.35% और भारती एयरटेल में 0.29% की गिरावट है। वहीं इन्फोसिस सपाट कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 51 दिग्गज शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान पर हैं और बाकी 10 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख