शेयर मंथन में खोजें

बाजार में हरियाली, सेंसेक्स (Sensex) 292 अंक चढ़ा

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।

सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं। लगातार दूसरे करोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 292.80 अंक (1.05%) की शानदार बढ़त के साथ 28,152.40 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 28,203.27 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर इसका आज का निचला स्तर 27,900.91 का रहा। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 80 अंक (0.93%) की मजबूती के साथ 8,672.15 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,684.30 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 8,604.45 रहा। आज के कारोबार में बैंकिंग, मेटल, ऑटो, कैपिटल गुड्स, फाइनेंस, एनर्जी और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में बढ़त नजर आई है। दूसरो ओर आईटी, दूरसंचार, ऑयल ऐंड गैस, फार्मा, और टेक शेयरों में गिरावट रही। इंडिया वीआईक्स सूचकांक 3.11% गिर कर 19.7700 पर बंद हुआ।
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप में 0.08% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.21% की मजबूती आयी। निफ्टी मिडकैप 100 0.48% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.04% बढ़ कर बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एसबीआई में 7.16%, ऐक्सिस बैंक में 3.99%, टाटा मोटर्स में 2.58%, पावर ग्रिड में 2.24%, रिलायंस में 2.22% और एचडीएफसी में 2.21% की मजबूती दिखी। वहीं गिरने वाले शेयरों की बात करें तो इन्फोसिस में 1.28%, सिप्ला में 1.26%, सन फार्मा में 0.88%, एशियन पेंट्स में 0.57%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.28% और डॉ.रेड्डीज में 0.25% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 दिग्गज शेयरों में से 33 शेयर हरे निशान पर रहे, जबकि 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख