शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में गिरावट, डॉव जोंस 54.3 अंक नीचे

सोमवार को वैश्विक बाजारों में मजबूती दिखी, मगर अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

साथ ही कल ईरान के नेताओं ने गैर-ओपेक तेल उत्पादकों से तेल के दाम को सहारा देने को कहा, जिससे कच्चे तेल के दाम तीन महीनों के उच्च स्तर पर पहुँच गये।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 54.3 अंक (0.30%) की गिरावट के साथ 18,253.85 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 11.13 अंक (0.21%) की कमजोरी दिखी और यह 5,300.87 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 7.07 अंक (0.33%) गिर कर 2,161.20 पर बंद हुआ।
सोमवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.17% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.81 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 0.08% की बढ़त दिखी और यह 49.10 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख