शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में मजबूती, निक्केई (Nikkei) में 145 अंक की बढ़त

मंगलवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में मजबूती देखने को मिल रही है।

हांग कांग के अलावा बाकी सभी सूचकांक हरे निशान पर है। शुरुआती कारोबार में भारतीय समय के मुताबिक 8.30 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 145.93 अंक या 0.88% चढ़ कर 16,744.60 के स्तर आ गया है। दूसरी ओर कल की तेजी को खत्म करते हुए हांग कांग के हैंग-सेंग (Hang Seng) 42.89 अंक या 0.18% गिर कर 23,541.54 पर पहुँच गया है। सिंगापुर का स्टे्ट टाइम्स 4.24 अंक या 0.14% ऊपर 2,874.34 पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के सूचकांक कॉस्पी (Kospi) में 10.46 या 0.48% और ताइवान के सूचकांक में ताइवान वेटेंड (Taiwan Weighted) 26.68 अंक या 0.30% ऊपर चल रहा है। आज चीन का बाजार पूरे सप्ताह के लिए बंद है। कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। साथ ही कल ईरान के नेताओं ने गैर-ओपेक तेल उत्पादकों से तेल के दाम को सहारा देने को कहा, जिससे कच्चे तेल के दाम तीन महीनों के उच्च स्तर पर पहुँच गये। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख