शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 86 अंक गिरा, निफ्टी 8,600 के नीचे

लागातार तीसरे दिन गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला।

शुरुआती कारोबार में एफएमसीजी और फार्मा शेयरों को छोड़कर सभी सभी सेक्टरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। बैंकिंग शेयरों में आज भी कमजोरी देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) बुधवार के 27,836.51 के बंद स्तर के मुकाबले आज 27.88 अंक गिर कर 27,808.63 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.25 बजे सेंसेक्स 86.22 अंक या 0.31% फिसल कर 27,750.89 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 भी 38.45 अंक या 0.45% की गिरावट के साथ 8,576.80 पर चल रहा है। इंडिया विक्स सूंचकांक 1.62% ऊपर चल रहा है।

छोटे-मंझोले शेयरों में भी आज बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप 0.53% और बीएसई स्मॉल कैप 0.22% की गिरवाट दिखा रहा है। निफ्टी मिड 100 0.55% की कमजोरी है जबकि निफ्टी स्मॉल 100 0.09 की हल्की मजबूती है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो डॉ.रेड्डीज में 1.69%, आईटीसी में 1.51%, सन फार्मा में 1.39%, गेल में 0.59%, एचडीएफसी में 0.52% और ओएनजीसी में 0.43% की तेजी है। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो एशियन पेंटे्स में 2.09%. विप्रो में 1.48%, टाटा मोटर्स में 1.42%, एसबीआई में 1.33%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.20% और हीरो मोटोकॉर्प में 1.14% की कमजोरी है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 41 शेयर लाल निशान पर है जबकि केवल 10 शेयर हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख