शेयर मंथन में खोजें

बाजार में हुई बढ़त, सेंसेक्स 50 अंक ऊपर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।

सपाट शुरुआत के बाद सेंसेक्स ने करीब 10 ऊपर चढ़ना शुरू किया। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 50.11 अंक या 0.18% की मजबूती के साथ 27,288.17 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स 27,335.08 के उच्च स्तर पर पहुँचा, जबकि इसका दिन का निचला स्तर 27,172.68 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 12.45 अंक या 0.15% की मजबूती के साथ 8,412.80 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,426.70 तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर यह 8,374.40 तक फिसला। इसके अलावा कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 4.74% की गिरावट के साथ 15.0650 पर बंद हुआ। कुल 1,540 शेयर बढ़त और 1,240 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी मजबूत कारोबार देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.27% और बीएसई स्मॉलकैप 0.57% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी मिड 100 0.40% और निफ्टी स्मॉल 100 0.50% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज टाटा स्टील में 2.69%, टाटा मोटर्स में 2.31%, अदाणी पोर्ट्स में 2.11%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.93%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.54% और एचडीएफसी बैंक में 1.21% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में इन्फोसिस में 1.99%, ओएनजीसी में 1.32%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.21%, सन फार्मा में 1.17%, गेल में 0.92% और भारती एयरटेल में 0.67% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 33 शेयर हरे और 18 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 हरे और 13 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख