शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में मामूली बढ़त, डॉव जोंस 14 अंक ऊपर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली बैठक से पहले गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में हल्की मजबूती दर्ज की गयी।

बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के प्रमुखों के मिलने से निवेशकों के बीच चिंता है। ट्रम्प और जिनपिंग के उत्तरी कोरिया और चीन-यूएस कारोबार पर चर्चा करने की संभावना है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 14.8 अंक (0.07%) ऊपर 20,662.95 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 14.47 अंक (0.25%) की बढ़त दिखी और यह रिकॉर्ड 5,878.95 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 4.54 अंक (0.19%) की हल्की मजबूती आयी और यह 2,357.49 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 640 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी सत्रों में यह आँकड़ा 680 करोड़ शेयरों का रहा है।
इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.23% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.24 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मिला-जुला बंद हुआ। (शेयर मंथन 07 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख