शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में कमजोरी, निक्केई 4 महीनों के निचले स्तर पर

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट के साथ शुरुआत हुई है।

बाजार में कमजोरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली बैठक के कारण है, जो निवेशकों के बीच चिंता का विषय है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 19.14 अंक (0.10%) की गिरावट के साथ 18,577.92 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) सपाट हरे निशान पर चल रहा है। वहीं हॉन्ग-कॉन्ग के हैंग-सेंग (Hang-Seng) में 216.65 अंक और सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स (Straight Times) में 0.84% की कमजोरी है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.36% नीचे और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan weighted) 0.96% की गिरावट के साथ लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख