शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) को मिली प्रस्ताव के लिए 4 गुना पेशकश

खबरों के अनुसार एचडीएफसी (HDFC) को मसाला बॉंड के प्रस्ताव के बदले लगभग 4 गुना की पेशकश प्राप्त हुई है।

अदानी ट्रांसमिशन के साथ-साथ कम से कम तीन सरकारी कंपनियों, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन और पावर फाइनेंस, ने कंपनी को 20-30 करोड़ डॉलर के प्रस्ताव भेजे हैं। मसाला बॉंड विदेशी शेयर बाजारों में सूचीबद्ध रुपये डेनोमिनेटेड बॉंड हैं। भारतीय संस्थानों के लिए उन्हें खरीदने की अनुमति नहीं है, और विदेशियों के लिए उन्हें स्थानीय बाजार में बेचने की भी अनुमति नहीं है।
बीएसई में एचडीएफसी का शेयर मंगलवार को 1,332.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 1,335.00 रुपये पर खुला है। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 1,370.80 रुपये और निचला स्तर 1,012.00 रुपये रहा है। करीब साढ़े 11 बजे यह 10.25 रुपये या 0.77% की गिरावट के साथ 1,322.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख