शेयर मंथन में खोजें

20 सितंबर से जियोफोन (JioPhone) पर शुरू होगा व्हाट्सऐप्प (WhatsApp)

20 सितंबर से मैसेजिंग ऐप्प व्हाट्सऐप्प (WhatsApp) जियोफोन (JioPhone) और जियोफोन 2 (JioPhone 2) पर शुरू होने जा रहा है।

व्हाट्सऐप्प ने जियोफोन के लिए अपनी निजी मैसेजिंग ऐप्प का नया संस्करण तैयार किया है, जो काईओस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
उपयोगकर्ता जियोस्टोर (JioStore) पर जाकर जियोफोन और जियोफोन 2 पर व्हाट्सऐप्प डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि जियो ने घोषणा की थी कि 15 अगस्त से जियोफोन व्हाट्सऐप्प, फेसबुक (Facebook), यूट्यूब (Youtube) और गूगल मैप्स (Google Maps) को सपोर्ट करेगा। बाकी सभी ऐप्प जियोफोन पर शुरू हो गयी, मगर व्हाट्सऐप्प नहीं हो पाया।
दो साल पहले शुरू हुए जियो नेटवर्क का उपभोक्ता 21.5 करोड़ का आँकड़ा पार कर गया है। इस दौरान जियोफोन भी देश में सबसे अधिक बिकने वाला फोन बन गया है। जियोफोन पर उपभोक्ताओं के लिए तेज इंटरनेट, ट्रू-एचडी वॉयस कॉलिंग और जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियोम्यूजिक तथा जियोचैट जैसी शानदार ऐप्प सुविधाएँ पहले से मौजूद हैं। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख