शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) की इकाई ने पेश किया आवासीय रूफटॉप सॉल्युशंस

टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी टाटा पावर सोलर (Tata Power Solar) ने मुम्बई में व्यापक आवासीय रूफटॉप सॉल्युशंस (Extensive Residential Rooftop Solution) पेश किया है।

यह एक सौर ऊर्जा परियोजना है, जिसे उपभोक्ता अपनी छत पर लगा कर अपना बिजली का बिल घटा सकते हैं। टाटा पावर का दावा है कि इससे उपभोक्ताओं को अगले 25 सालों तक 50,000 रुपये प्रति वर्ष की बचत हो सकती है। इससे कार्बन उत्पादन और डीजल जनरेटरों का इस्तेमाल घटेगा, जिससे परोक्ष रूप से ईंधन की भी बचत होगी।
इस खबर से टाटा पावर के शेयर में 3% से अधिक की मजबूती आयी है। बीएसई में टाटा पावर का शेयर 73.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 73.55 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 76.85 रुपये तक चढ़ा। 1.35 बजे के आस-पास टाटा पावर के शेयरों में 2.45 रुपये या 3.32% की वृद्धि के साथ 76.15 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख