शेयर मंथन में खोजें

निवेशक किस सेक्टर में करें मुनाफावसूली, और किस सेक्टर में बने रहें?

Expert Siddharth Rastogi: मेरे हिसाब से निवेशकों को उन क्षेत्रों में मुनाफावसूली करनी चाहिए जहाँ पिछले एक साल में 70 से 80% तक रिटर्न मिला है। इसमें सरकार से संबद्ध क्षेत्र है, जिसमें बहुत तेजी आयी। इसके अलावा बुनियादी ढाँचा क्षेत्र है, रियल एस्‍टेट, पीएसयू बैंक और आद्योगिक क्षेत्र में बहुत तेजी देखने को मिली।

शेयर बाजार को मोदी सरकार पर कितना भरोसा, देखें क्या है सिद्धार्थ रस्तोगी की राय

Expert Siddharth Rastogi: बाजार में हमें दो कारणों से भरोसा दिख रहा है। एक तो विदेशी निवेश के रूप में पूँजी का आगमन है। दूसरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भी पिछले दोनों कार्यकाल की तरह कल्‍याणकारी योजनाएँ और सुधार के प्रयास जारी रहने की उम्‍मीद हो सकती है। लेकिन कई दिनों से मिडकैप और स्‍मॉलकैप में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।

Midcap-Smallcap Analysis: मिडकैप और स्मॉलकैप में आगे क्‍या करें निवेशक

Expert Shomesh Kumar: अभी मिडकैप और स्‍मॉलकैप में कोई नई खरीदारी नहीं करनी चाह‍िए। अगर इसमें करेक्‍शन नहीं होता है, तो मुनाफावसूली कीजिये नई खरीदारी नहीं। ये दोनों सूचकांक में अगर 5% का करेक्‍शन आता है, तो चुनिंदा क्षेत्रों में क्षेत्रों में ट्रेडिंग के लिए थोड़ी सी जगह बनेगी। मिडकैप में मौजूदा स्‍तर से 53000 तक सूचकांक जायेगा और उसके बाद 60000 के लिए चाल शुरू होगी।

क्या शेयर बाजार में बन रहा है खतरा, चले जायें सुरक्षित शेयरों में? सिद्धार्थ रस्तोगी से बातचीत

शेयर बाजार में नये रिकॉर्ड बन रहे हैं, पर क्या इसके साथ कोई खतरा भी बन रहा है? क्या कहीं मुनाफावसूली करने की जरूरत है? क्या अपने पैसे को सुरक्षित शेयरों में ले जाना अभी बेहतर है?

Page 420 of 1039

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख