शेयर मंथन में खोजें

जोमैटो ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ अपनी यूपीआई पेशकश शुरू की

फूड एंड ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato Ltd) ने जोमैटो यूपीआई (Zomato UPI) नाम से अपना यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पेश किया है। इसे उसने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Ltd) के साथ साझेदारी में लॉन्च किया है।

जीवन बीमा के महत्व से रूबरू कराती HDFC Life की नयी कैंपेन ‘इंश्योर करें बिना डिले’

निजी क्षेत्र की प्रमुख बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (HDFC Life Insurance Company) जीवन बीमा की अहमियत से लोगों को वाकिफ कराने के लिए नयी कैंपेन लॉन्च की है। इस कैंपेन का नाम है #InsureKareinBinaDelay।

Marico ने सौगत गुप्ता को दो साल के लिए MD & CEO के रूप में फिर से नियुक्त किया

एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Marico ने शुक्रवार (05 मई) को घोषणा की कि उसने सौगत गुप्ता को एक अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2026 तक दो साल की अवधि के लिए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Managing Director and Chief Executive Officer) के रूप में फिर से नियुक्त किया है।

Manappuram Finance के ठिकानों पर ED की छापेमारी के बाद 12% से ज्‍यादा लुढ़के शेयर

केरल के त्रिशूर में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) से जुड़े कई स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तलाशी की खबरों के बाद मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में 3 मई को 12% से ज्‍यादा की गिरावट आई।

9 मई को खुलेगा Nexus Select Trust का आरईआईटी आईपीओ, 95-100 रुपये का प्राइस बैंड तय

वैश्विक निजी इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोन समूह (Blackstone Group) समर्थित नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए शेयर का मूल्य दायरा 95-100 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख