शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स 63 अंक ऊपर, निफ्टी 14 अंक चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 63 अंकों की बढ़त के साथ 9,647 पर रहा। एनएसई निफ्टी 14 अंकों की मजबूती के साथ 2,934 पर बंद हुआ। मिलेजुले वैश्विक संकेतों के मद्देनजर आज सुबह भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव चलता रहा। कारोबार के अंतिम घंटे में बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त दर्ज में कामयाब रहे। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 0.66% की मजबूती के साथ बंद हुआ।

किंगफिशर एयरलाइंस के किराये में बढ़ोतरी

देश की दूसरी सबसे बड़ी निजी विमान कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस ने घरेलू क्षेत्र के कुछ मार्गों के किराये में बढ़ोतरी की है। किराये में की गयी बढ़ोतरी आज से ही लागू होगी। किंगफिशर के प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइंस का अभी पूरा ध्यान आमदनी बढ़ाने पर है ना की सीट पर।

टाटा स्टील के शेयर 2% लुढ़के

टाटा स्टील के शेयर में कमजोरी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में 194.55 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर के 2.12 बजे 2.3% की गिरावट के साथ 195.05 रुपये पर है। गौरतलब है कि धातु क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील के 9 करोड़ 89 लाख यानी 13.53% शेयर गिरवी रखे गये हैं।

बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर 5% से अधिक गिरे

बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में 56 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 2.01 बजे 5.4% की कमजोरी के साथ 56.40 रुपये पर है।

इन्फोटेक इंटरप्राइजेज के शेयर में 3% से अधिक की उछाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में इन्फोटेक इंटरप्राइजेज के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। आज के कारोबार में 99.90 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 1.36 बजे करीब 3.24% की उछाल के साथ 94.00 रुपये पर है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख