शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेरोम पॉवेल के बयान से भारतीय बाजार में मचा कोहराम, सेंसेक्स 861, निफ्टी 246 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से खराब संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिला था। आज भी वैश्विक बाजार में कोहराम देखा गया।

 जेरोम पॉवेल के महंगाई के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के बयान बाजार को काफी महंगा पड़ा। पॉवेल ने कहा कि जरुरत के मुताबिक फेड दरें बढ़ाता रहेगा। महंगाई के खिलाफ जारी जंग में ग्रोथ पर भी दबाव देखा जा सकता है। एसजीएक्स निफ्टी में भी 350 अंकों की गिरावट देखी गई। खराब वैश्विक संकेतों की वजह से भारतीय बाजार की भारी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स (Sensex 30) ने 57,367 का निचला स्तर जबकि 58,208 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,166 का निचला स्तर जबकि 17,380 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 37,944 का निचला स्तर जबकि 38,397 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 1.46% या 861 अंक गिर कर 57,972 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1.40% या 246 अंक गिर कर 17,313 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 1.82% या 710 अंक गिर कर 38,277 पर बंद हुआ। निफ्टी निचले स्तर से करीब 150 अंक संभला। सेंसेक्स में निचले स्तर से करीब 600 अंकों की रिकवरी देखी गई। निफ्टी बैंक में निचले स्तर से करीब 330 अंकों की रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में हिंडाल्को 2.01%, टाटा स्टील 2.14%, टाटा मोटर्स 2.34% और जेएस डब्लू स्टील 2.40% तक की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा गिरने वाले शेयरों में जोमैटो 4.20%, सिटी यूनियन बैंक 4.26%, टेक महिंद्रा 4.56% और पेटीएम 4.47% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में वेस्ट कोस्ट पेपर 4.95% तक चढ़ कर बंद हुआ। पीरामल एंचरप्राइजेज 1.76% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। डिफेंस शेयरों में गार्डेन रिच में 4.24% तक की तेजी देखी गई। एफएमसीजी शेयरों में कोलगेट 3.93% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं जुबिलेंट फूड 2.12% तक की मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में ब्रिटानिया 1.67%, मारुति सुजुकी 1.31%, अपोलो हॉस्पिटल्स 0.47% और एशियन पेंट्स 0.62% तक चढ़ कर बंद हुआ। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में पोली मेडिक्योर 15.38%, मझगांव डॉक 12.66%, एजिस लॉजिस्टिक्स 10.10% और एस्कॉर्ट्स कुबोटा 5.09% तक चढ़ कर बंद हुए।

 (शेयर मंथन 29 अगस्त, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"