शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 7,000 के पार

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी बढ़ी है।

निफ्टी 7,000 के मनोवौज्ञानिक स्तर को पार कर गया है। दोपहर 02:20 बजे सेंसेक्स 23,529 और निफ्टी 7,012 अब तक के रिकॉर्ड ऊपरी स्तरों पर बने हुए हैं।  

सेंसेंक्स 472 अंक यानी 2.05% की मजबूती के साथ 23,467 पर है। निफ्टी 144 अंक यानी 2.10% चढ़ कर 7,003 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.94% की मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.74% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.51% की बढ़त है। इस दौरान तेल-गैस और बैंकिंग क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख बना हुआ है।

क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस में 2.52% की तेजी है। बैंकिंग में 2.36% एफएमसीजी में 2.12%, कैपिटल गुड्स में 2.10%, पावर में 1.86%, ऑटो में 1.79%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.75%, रियल्टी में 1.46%, धातु में 1.33% की मजबूती है। टीईसीके में 0.41% और आईटी में 0.03% की बढ़त है। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.98% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 12 मई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!