शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैटको फार्मा (Natco Pharma): नतीजों पर विचार के लिए बैठक

फार्मा क्षेत्र की कंपनी नैटको फार्मा (Natco Pharma) के निदेशक मंडल की 13 फरवरी 2014 को बैठक बुलायी गयी है।
कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि इस बैठक में कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही के नतीजों पर विचार किया जायेगा। साथ ही इस बैठक में साल 2013-14 के लिए अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) की घोषणा पर भी विचार किया जायेगा। 
बीएसई में कल के बंद भाव 744.15 रुपये के मुकाबले आज सुबह नैटको फार्मा का शेयर 750 रुपये तक उछल गया। हालाँकि अब यह अपने ऊपरी स्तरों से फिसला है और दोपहर 01.21 बजे 1% की कमजोरी के साथ 736.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख