शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जिलेट इंडिया (Gillette India) के शुद्ध लाभ में 41% गिरावट

जिलेट इंडिया (Gillette India) का मुनाफा 31 दिसंबर 2013 को समाप्त तिमाही में घट कर 11.04 करोड़ रुपये रह गया है।
पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 18.70 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह इसका मुनाफा साल-दर-साल 41% फिसल गया है। अक्टूबर-दिसंबर 2013 में जिलेट इंडिया की कुल कामकाजी आय में साल-दर-साल 21% वृद्धि हुई है और यह 352 करोड़ रुपये से बढ़ कर 427 करोड़ रुपये हो गयी है। इस दौरान इसकी अन्य आय भी 9.22 करोड़ रुपये के मुकाबले 10.86 करोड़ रुपये दर्ज की गयी है।  
नतीजे पेश होने के बाद शेयर बाजार में जिलेट इंडिया के शेयर में गिरावट आ गयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में दोपहर बाद के कारोबार में फिसल कर 2,001 रुपये तक चला गया। आज के कारोबार के अंत में यह शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले 1.89% की गिरावट के साथ 2,008 रुपये पर रहा। शुक्रवार को यह 2,046.70 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख