शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF): अमन रिसार्ट्स की बिक्री पूरी, शेयर उछला

डीएलएफ (DLF) के पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई डीएलएफ ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी (DGHL) ने सिल्वर लिंक रिसॉर्ट्स (SRL) में अपनी शत-प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री पूरी कर ली है।
डीजीएचएल ने यह बिक्री अमन रिसार्ट्स ग्रुप (ARGL) को की है, जो पीक होटल्स और एड्रियन जेचा का संयुक्त उपक्रम है। यह बिक्री 35.8 करोड़ डॉलर (लगभग 2,200 करोड़ रुपये) में की गयी है। इस तरह एसआरएल के अमन रिसार्ट्स पर एआरजीएल का मालिकाना हो गया है। लेकिन दिल्ली-स्थित लोधी होटल इस समझौते में शामिल नहीं है यानी इस पर डीएलएफ का ही स्वामित्व बना रहेगा। इस बिक्री से डीएलएफ को अपने कर्ज को घटाने में मदद मिलेगी। 
ध्यान रहे कि साल 2007 में डीजीएचएल ने अमन रिसॉर्ट्स में 100% हिस्सेदारी निवेशकों के एक समूह से की थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में डीएलएफ के शेयर में तेजी का रुख है। आज सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में कंपनी का शेयर उछल कर 145.95 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब यह शेयर दिन के ऊपरी स्तरों से थोड़ा फिसला है और सुबह 9.31 बजे यह 5.3% की मजबूती के साथ 145.25 रुपये पर है। बीएसई में शुक्रवार को यह 137.95 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!