शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैनबैक्सी लैब (Ranbaxy Lab) : दो संयंत्रों की जाँच शुरू

रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) अपने उत्पादन संयंत्रों की जाँच कर रही है।
कंपनी वर्तमान में अपने सभी एक्टिव फार्मास्युटिकल्स इन्ग्रेडिएंट (एपीआई) के उत्पादन और गुणवत्ता संयंत्रों की जाँच कर रही है। इस प्रक्रिया के तहत कंपनी ने अपने टोंसा और देवास संयंत्रों से उत्पादों की निकासी (शिपमेंट) अस्थायी रूप से बंद कर दी है। कंपनी इस प्रक्रिया के पूरा हो जाने के बाद उत्पादों की निकासी दोबारा शुरू करेगी। 
बीएसई में आज बाजार खुलते ही कंपनी का शेयर 354.85 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। हालाँकि अब यह हरे निशान पर लौट आया है। सुबह 10:20 बजे यह 0.37% की बढ़त के साथ 364.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2014) 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!