शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज कंज्यूमर का लाभ 22.5% बढ़ा

गोदरेज कंज्यूमर ने वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में 287.2 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया है। यह वित्त वर्ष 2014-15 की दूसरी तिमाही में हुए 234.5 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले 22.5% ज्यादा है।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 2,060 करोड़ रुपये के मुकाबले 9% बढ़ कर 2,245 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी है। कंपनी का एबिटा सालाना आधार पर 342 करोड़ रुपये से बढ़ कर 407 करोड़ रुपये रहा है जबकि एबिटा मार्जिन 16.6% से बढ़ कर 18.1% रहा है।
बीएसई में शुक्रवार को गोदरेज कंज्यूमर के शेयर 12.65 (1.02%) बढ़ कर 1255.10 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख