शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेदांत (Vedanta) लगा सकती है कोयला खदानों के लिए बोली

खबरों के अनुसार वेदांत (Vedanta) नीलामी के जरिये कोयला खदानों का अधिग्रहण करने पर विचार कर रही है।

कंपनी अपने अधिक ऊर्जा की खपत वाले ऐल्युमीनियम संयंत्र के लिए कोयला खदानों का अधिग्रहण करना चाहती है। वेदांत ने कहा है कि कंपनी अपनी कोयले की आवश्यक्ता को पूरा करने के लिए कई कदम उठा रही है। साथ ही कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष में कम कीमत वाले कोयला आयात और नीलाम कोयले से लागत को अनुकूल करेगी।
बीएसई में वेदांत का शेयर शुक्रवार के 116.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 115.80 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे कंपनी का शेयर 2.30 रुपये या 1.97% की गिरावट के साथ 114.40 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसका उच्च स्तर 189.20 रुपये और निचला स्तर 58.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!