शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आंध्रा बैंक (Andhra Bank) जुटायेगी 1,000 करोड़ रुपये

आंध्रा बैंक (Andhra Bank) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी प्रति 10 लाख रुपये वाले डिबेंचर जारी कर कुल 1,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।

कंपनी असुरक्षित गैर-परिवर्तनीय प्रतिदेय बेसल- III कम्प्लाइंट टियर -2 ऋण बॉंडों को डिबेंचरों की प्रकृति में जारी करेगी।
बीएसई में आंध्रा बैंक का शेयर सोमवार के 55.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 55.90 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे कंपनी के शेयर में 0.85 रुपये या 1.54% की बढ़त के साथ 56.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा आंध्रा बैंक का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 81.55 रुपये के स्तर तक ऊपर चढ़ा और 41.75 के स्तर तक नीचे गिरा है। (शेयर मंथन, 21 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!