शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, अपोलो टायर्स, पीएनबी, भारत फाइनेंशियल और इंडियन ऑयल

आज के कारोबार में जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, अपोलो टायर्स, पीएनबी, भारत फाइनेंशियल और इंडियन ऑयल शामिल हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : बैंक ने बॉंडों के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं।
बिलकेयर : कंपनी का तिमाही घाटा 51 करोड़ रुपये से घट कर 40.3 करोड़ रुपये रह गया।
ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स : कंपनी ने एब्सॉल्यूट स्पेशियलिटी के साथ समझौता किया है।
अपोलो टायर्स : कंपनी ने घरेलू बाजार में ट्रक-बस रेडियल टायर खंड में 3 नये उत्पादों की शुरुआत की है।
पीएनबी : पीएनबी ने भारत सरकार को 2,112 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर जारी किये हैं।
एस्सेल प्रोपैक : कंपनी 25 करोड़ रुपये जुटायेगी।
इंडियन ऑयल : कंपनी को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर डिबेंचर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।
डेन नेटवर्क्स : कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 20 सितंबर को होगी, जिसमें तरजीही शेयर जारी करने पर विचार किया जायेगा।
भारत फाइनेंशियल : भारत फाइनेंशियल ने 108 करोड़ रुपये की प्रतिभूतिकरण लेनदेन पूरी कर ली है।
उज्जीवन फाइनेंशियल : कंपनी को 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के डिबेंचर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!