शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) के तिमाही लाभ में 44.63% की बढ़त

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) के लाभ में 44.63% की बढ़त हुई है।

बैंक का लाभ 44.83 करोड़ रुपये से बढ़ कर 64.84 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा बैंक की कुल आमदनी 697.88 करोड़ रुपये से 18.97% बढ़ कर 830.29 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर शुक्रवार के 151.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 163.00 रुपये पर खुला, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा। बढ़त के साथ कारोबार करते हुए कारोबार के अंतिम 15 मिनटों में बैंक के शेयर में अचानक गिरावट आयी और यह 1.60 रुपये या 1.05% की कमजोरी के साथ 150.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!