शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूफ्लेक्स (Uflex) को हुआ 90.19 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

यूफ्लेक्स (Uflex) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 90.19 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

इसकी तुलना में पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 78.37 करोड़ रुपये था। इसके अलावा इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 1,534.66 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 1,510.99 करोड़ रुपये थी। सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही लाभ में 15.08% और आमदनी में 1.56% की बढ़त हुई है।
बीएसई में शुक्रवार को यूफ्लेक्स का शेयर 8.40 रुपये या 3.30% की मजबूती के साथ 262.85 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 कारोबारी हफ्तों में कंपनी का शेयर 334.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 132.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!