शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आईसीआईसीआई बैंक, डीएचएफएल, टीवीएस मोटर, गोदरेज प्रॉपर्टीज और नेस्ले इंडिया

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें आईसीआईसीआई बैंक, डीएचएफएल, टीवीएस मोटर, गोदरेज प्रॉपर्टीज और नेस्ले इंडिया शामिल हैं।

आईसीआईसीआई बैंक - बैंक आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगा।
मैरिको - कंपनी का तिमाही शुद्ध लाभ 25.5% की वृद्धि के साथ 170.9 करोड़ रुपये रहा।
डीएचएफएल - डीएचएफएल आज अपने वित्तीय परिणाम घोषित करेगी।
आरबीएल बैंक - बैंक का शुद्ध तिमाही लाभ 54% की वृद्धि के साथ 130.1 करोड़ रुपये रहा।
आईनॉक्स लीजर - आईनॉक्स लीजर की तिमाही आमदनी बढ़ने के बावजूद इसके मुनाफे में गिरावट आयी है।
जेएम फाइनेंशियल - जेएम फाइनेंशियल का शुद्ध मुनाफा 32.6% बढ़ कर 150.8 करोड़ रुपये रहा।
श्रीराम सिटी - श्रीराम सिटी का तिमाही मुनाफा 78.4% घट कर 12 करोड़ रुपये रह गया।
टीवीएस मोटर - टीवीएस मोटर की अप्रैल बिक्री 8.4% बढ़ कर 2.46 लाख इकाई रही।
गोदरेज प्रॉपर्टीज - गोदरेज प्रॉपर्टीज ने अपनी 3 परियोजनाओं में 1,000 से अधिक अपार्टमेंट बेच दिये हैं।
नेस्ले इंडिया - नेस्ले इंडिया ने नूडल का उत्पाद बाजार में उतारा है। (शेयर मंथन, 03 मई 2017)

Comments  

शेयर मंथन
# शेयर मंथन 2017-05-03 10:12
करीब 10.10 बजे -
आईसीआईसीआई बैंक - 0.56% की गिरावट
मैरिको - 0.67% चढ़ा
डीएचएफएल - सपाट
आरबीएल बैंक - 1.41% की मजबूती
आईनॉक्स लीजर - 1.95% की गिरावट
जेएम फाइनेंशियल - 2.86% की मजबूती
श्रीराम सिटी - 2.49% गिरा
टीवीएस मोटर - 1.19% मजबूत
गोदरेज प्रॉपर्टीज -12.90% उछला
नेस्ले इंडिया - 0.07% की मामूली गिरावट

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!